About Me

My photo
Nomad ! I love travelling and had been to almost all the corners in India and other countries include Germany , France , Italy , Hungary , Austria , The Netherland , Belgium .

©मुसाफ़िर

Welcome Friend ! Do not forget to leave your footprints !

©मुसाफ़िर

15 July 2011

यादें....


आज जब यादों के आईने में अपना चेहरा देखा ,
तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा देखा .



यादों के बारिश में भीगते हुए , 
बड़ा खूबसुरत वो नज़ारा देखा .

तुम्हारे साथ बिताये हुए हर पल को दोबारा देखा ,
वो खूबसुरत रातें , वो खूबसुरत बातें देखा .

सर्दियों के शामों में उन सर्द जज्बातों का पिघलना देखा ,
कभी तुम्हारा वो रूठना और मेरा वो मनाना देखा .

छोटी छोटी बातों पर तुम्हारा वो बच्चों सा ज़िद ,
और मुझे परेशान देख कर तुम्हारा वो खिलखिलाना देखा .

वो कभी न ख़त्म होने वाली बातों का सिलसिला देखा ,
वो खामोशियों का काफ़िला देखा .

यादों के इस आईने में क्या क्या मंज़र देखा ,
कभी खुद को रोते देखा , कभी हँसते देखा .

14 July 2011

ज़िन्दगी क्या है ?

ज़िन्दगी क्या है ?
किसी के  लिए किसी के साथ बिताये कुछ पल है ज़िन्दगी !
किसी के लिए दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष है ज़िन्दगी !
किसी के लिए देश के लिए जान देने का एक मौका है ज़िन्दगी !
किसी के लिए धरम और मज़हब के नाम पर धोखा है ज़िन्दगी!
किसी के लिए हर पल एक समझौता है ज़िन्दगी !
किसी के लिए बेवफ़ा है ज़िन्दगी ,
तो किसी के लिए एक खूबसुरत दास्ताँ है ज़िन्दगी !
एक पहेली है ज़िन्दगी , पर सबकी सहेली है ज़िन्दगी !